Advertisement Carousel
Blog

21 जुलाई को सक्ती में लगेगा निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर

Advertisements

21 जुलाई को सक्ती में लगेगा निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर

Advertisements


सक्ती,  जिले में कैंसर की समय पर पहचान और बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 21 जुलाई (मंगलवार) को हटरी धर्मशाला, सक्ती में निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं बालको मेडिकल सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।

Advertisements


शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्तन कैंसर की मैमोग्राफी, मुख कैंसर की ब्रश साइटोलॉजी, सर्वाइकल कैंसर की पैप स्मीयर जांच, रक्त संबंधी बीमारियों की स्क्रीनिंग, रक्तचाप, शुगर और बीएमआई की जांच सहित आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जांच के लिए बालको मेडिकल सेंटर की आधुनिक मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग वैन का उपयोग किया जाएगा, जिससे अत्याधुनिक उपकरणों के माध्यम से जांच की जाएगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और कैंसर के संभावित लक्षणों से प्रभावित लोगों से शिविर में पहुंचकर निःशुल्क जांच और विशेषज्ञ परामर्श का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कैंसर की समय पर पहचान होने पर उपचार अधिक प्रभावी और सफल हो सकता है। यदि किसी व्यक्ति में स्तन में गांठ, मुंह में लगातार घाव, लंबे समय तक खांसी, निगलने में परेशानी, बिना कारण वजन घटना या अन्य संदिग्ध लक्षण दिखाई दें, तो उन्हें इस शिविर में अवश्य पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से जांच और परामर्श कराना चाहिए।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button