Advertisement Carousel
Blog

इंटर-स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता में पहुंचे एसडीओपी प्रभात पटेल, विद्यार्थियों को अनुशासन और शिक्षा का दिया संदेश

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

इंटर-स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता में पहुंचे एसडीओपी प्रभात पटेल, विद्यार्थियों को अनुशासन और शिक्षा का दिया संदेश

रायगढ़, खरसिया स्थित आलोक इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित इंटर-स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता में एसडीओपी प्रभात कुमार पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिता में क्षेत्र के पांच विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता और बौद्धिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

Advertisements


अपने संबोधन में एसडीओपी प्रभात कुमार पटेल ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के ज्ञान, तार्किक सोच, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास को नई दिशा देती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नियमित रूप से होने चाहिए, जिससे छात्रों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित हो और उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिले।


उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन को छात्र जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए शिक्षा के प्रति समर्पित रहने, स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने और निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में एसडीओपी ने प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने आयोजन की सफलता पर आलोक इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य विश्वजीत बाबू और विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियां विद्यार्थियों के बौद्धिक और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button