Advertisement Carousel
Blog

नाबालिग को दो बार भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में भेजा गया जेल

Advertisements

नाबालिग को दो बार भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में भेजा गया जेल

Advertisements
Advertisements

रायगढ़ पुलिस के ‘अभियान संवेदना’ के तहत जूटमिल थाना पुलिस ने 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को दो बार बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।


पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई 2026 को बालिका के परिजनों ने थाना जूटमिल में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर अपहरण का मामला दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू की। जांच के दौरान 11 जुलाई को पुलिस ने बालिका को आरोपी अनुज स्वर्णकार (18 वर्ष) के घर से सकुशल बरामद कर लिया, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया था।
बालिका के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं। काउंसलिंग के बाद बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।


इसी बीच 13 जुलाई को बालिका दोबारा लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर जूटमिल पुलिस ने एक और अपहरण का मामला दर्ज कर तत्काल तलाश शुरू की। 15 जुलाई को पुलिस ने केवड़ाबाड़ी स्थित महादेव मंदिर के पास से आरोपी और बालिका को फिर से दस्तयाब किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बालिका को ट्रेन से बिलासपुर ले गया था और अगले दिन दोनों वापस रायगढ़ लौट आए थे।
विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बालिका को पुनः परिजनों के सुपुर्द किया गया, जबकि आरोपी अनुज स्वर्णकार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
रायगढ़ पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखें और किसी भी संदिग्ध परिस्थिति या गुमशुदगी की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button