Advertisement Carousel
Add
Blog

पिंक पेट्रोलिंग का असर: स्कूल में शराब पीने वाले दो गिरफ्तार, छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी भी दबोचा

Ad

Advertisements

पिंक पेट्रोलिंग का असर: स्कूल में शराब पीने वाले दो गिरफ्तार, छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी भी दबोचा

Advertisements


दुर्ग, महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दुर्ग पुलिस द्वारा जिलेभर में चलाए जा रहे ‘पिंक पेट्रोलिंग अभियान’ के तहत दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisements


पहले मामले में थाना सुपेला पुलिस की पिंक पेट्रोलिंग टीम ने सूचना के आधार पर रावणभाठा स्थित शासकीय विद्यालय परिसर में सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर रहे दो युवकों को घेराबंदी कर पकड़ा। चिकित्सीय परीक्षण में शराब सेवन की पुष्टि होने पर दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
दूसरे मामले में थाना पुलगांव (चौकी अंजोरा) क्षेत्र में कॉलेज जा रही एक छात्रा से छेड़छाड़, पीछा करने, रास्ता रोकने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन भी जब्त किया गया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया।


दुर्ग पुलिस ने बताया कि पिंक पेट्रोलिंग अभियान के तहत स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थानों, छात्रावासों, बस स्टॉप, पार्क, बाजार एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। महिलाओं और छात्राओं के खिलाफ अपराध करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस ने नागरिकों, विशेषकर महिलाओं एवं बालिकाओं से अपील की है कि छेड़छाड़, पीछा करने, अभद्र व्यवहार, सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी या किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना, डायल-112 अथवा दुर्ग पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button