Advertisement Carousel
Blog

विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े की शुरुआत, कलेक्टर ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी

Advertisements

विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े की शुरुआत, कलेक्टर ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी

Advertisements
Advertisements


जांजगीर-चांपा। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार जिले में 11 से 18 जुलाई 2026 तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाना, गर्भधारण के बीच उचित अंतराल को प्रोत्साहित करना तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है।


इसी क्रम में कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर से जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा-2026 के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर परिवार नियोजन, छोटे परिवार के महत्व, जन्मांतराल तथा उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में आमजन को जागरूक करेगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनीता श्रीवास्तव ने बताया कि इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस की थीम “मां और बच्चे की भलाई तथा अनचाहे गर्भधारण की रोकथाम के लिए गर्भावस्था के बीच सही समय और अंतर” निर्धारित की गई है। अभियान के तहत “जब बच्चों में हो सही अंतराल, परिवार बने स्वस्थ और खुशहाल” संदेश के माध्यम से लोगों को परिवार नियोजन के प्रति प्रेरित किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनीता श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (एनएचएम) उत्कर्ष तिवारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अभियान के दौरान जिलेभर में जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को परिवार नियोजन और स्वस्थ परिवार के महत्व की जानकारी दी जाएगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button