Advertisement Carousel
Add
Blog

बीमा में ज्यादा लाभ का झांसा देकर 38 लाख 30 हजार की ठगी

Ad

Advertisements

बीमा में अधिक लाभ का झांसा देकर 38 लाख की ठगी
भिलाई भट्ठी पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक फरार
भिलाई। दुर्ग पुलिस के थाना भिलाई भट्ठी क्षेत्र में बीमा पॉलिसी में अधिक लाभ दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी संतोष कुमार निवासी भिलाई ने थाना भिलाई भट्ठी में शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2022 में बीमा पॉलिसी की परिपक्वता पूरी होने पर वह सिविक सेंटर स्थित बीमा कार्यालय गया था। वहां स्वयं को बीमा एजेंट बताने वाले व्यक्ति के. देवासहायम ने अधिक लाभ देने वाली बीमा योजना का झांसा देकर उसे विश्वास में लिया।
आरोपियों ने प्रार्थी एवं उसके परिवारजनों का बीमा कराने के नाम पर विभिन्न किस्तों में चेक और ऑनलाइन माध्यम से 31 लाख 30 हजार रुपये प्राप्त किए। इसके अलावा सुपर बाजार से लगभग 7 लाख रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदवाकर अधिक मुनाफे में बेचने का प्रलोभन दिया गया। इस प्रकार आरोपियों ने कुल 38 लाख 30 हजार रुपये की धोखाधड़ी की।


जब प्रार्थी ने बीमा संबंधी दस्तावेज मांगे तो आरोपी लगातार टालमटोल करते रहे और जान से मारने की धमकी भी दी गई। शिकायत के आधार पर थाना भिलाई भट्ठी में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच में आरोपियों की संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस ने के. रवि कुमार (29 वर्ष) एवं के. राजेश कुमार (26 वर्ष) निवासी सेक्टर-06 एवं वर्तमान पता सेक्टर-07 भिलाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस ने मामले से संबंधित दस्तावेज, बैंकिंग लेनदेन रिकॉर्ड, चेक एवं ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से जुड़े दस्तावेजी साक्ष्य जप्त किए हैं। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की बीमा, निवेश या आर्थिक योजना में पैसा लगाने से पहले संबंधित संस्था और एजेंट की वैधता की जांच अवश्य करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस अथवा साइबर हेल्पलाइन को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button