Advertisement Carousel
Blog

जिला महामंत्री दीपक अग्रवाल को मिली नई जिम्मेदारी, संगठन को मजबूत बनाने की तैयारी।भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने जारी किया नियुक्ति आदेश, मुख्यालय संचालन की कमान दीपक अग्रवाल को।

Advertisements

भाजपा जिला सक्ती में संगठन को मजबूती, दीपक अग्रवाल बने मुख्यालय प्रभारी

भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती ने संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए जिला महामंत्री श्री दीपक अग्रवाल को जिला मुख्यालय प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति भाजपा संभाग प्रभारी श्री जगदीश रामू रोहरा, संभाग सह प्रभारी श्री अभिषेक शुक्ला तथा जिला संगठन प्रभारी श्री मनोज शर्मा के निर्देशानुसार की गई है।

Advertisements
Advertisements


जिलाध्यक्ष श्री टिकेश्वर सिंह गबेल द्वारा जारी नियुक्ति आदेश में कहा गया है कि पार्टी के संगठनात्मक कार्यों के सुव्यवस्थित संचालन, जिला मुख्यालय से संचालित गतिविधियों के बेहतर समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के बीच प्रभावी संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मुख्यालय प्रभारी के रूप में श्री दीपक अग्रवाल जिला कार्यालय की गतिविधियों, संगठनात्मक बैठकों, विभिन्न अभियानों के संचालन तथा कार्यकर्ताओं के समन्वय की जिम्मेदारी निभाएंगे। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि उनके अनुभव, कार्यकुशलता और संगठन के प्रति समर्पण से जिला संगठन को नई ऊर्जा और गति मिलेगी।
नियुक्ति के बाद भाजपा जिला सक्ती के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्री दीपक अग्रवाल को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button