Advertisement Carousel
Blog

झपटमारी की वारदात का खुलासा, एक आरोपी और दो विधि से संघर्षरत बाल अपचारी पकड़े

Advertisements

झपटमारी की वारदात का खुलासा, एक आरोपी और दो विधि से संघर्षरत बाल अपचारी पकड़े
डभरा पुलिस की कार्रवाई, मोटरसाइकिल और नकदी बरामद
डभरा, सक्ती। थाना डभरा पुलिस ने झपटमारी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी और दो विधि से संघर्षरत बाल अपचारियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और लूटी गई नकदी का हिस्सा बरामद किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी सुमित गुप्ता के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, 7 जुलाई 2026 को प्रार्थी रूपनारायण साहू ने थाना डभरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने साथी तोरण साहू के साथ पिकअप वाहन से सामान छोड़कर लौट रहा था। रास्ते में सड़क किनारे गिरे एक युवक की मदद करने के दौरान दो अज्ञात बदमाशों ने उनकी जेब से करीब 7 हजार रुपये नकद झपट लिए और फरार हो गए।


मामले में अपराध क्रमांक 244/2026 के तहत धारा 304(2), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सचिन कुमार सिदार (23 वर्ष), निवासी सरवानी, थाना कोतरारोड, जिला रायगढ़ को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने दो विधि से संघर्षरत बाल अपचारियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी की कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष शिनाख्ती परेड भी कराई गई।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा 3 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले में फरार अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश पटेल, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक तेजेंद्र सिन्हा, सहायक उपनिरीक्षक शंकर साहू, हरनारायण ताम्रकार, प्रधान आरक्षक रमेश चंद्रा तथा आरक्षक जोगेश राठौर, एकेश्वर चंद्रा, मिरिश साहू और रामगोपाल यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button