Advertisement Carousel
Blog

खनिज नाके से दो किलोमीटर दूर धड़ल्ले से अवैध रेत खनन, रेत से भरा ट्रैक्टर खेत में पलटा

Advertisements

रिपोर्टर : अंकुश अग्रवाल
स्थान : औराभाटा-आमाखोखरा, कटघोरा (कोरबा)

Advertisements

अवैध रेत परिवहन के दौरान ट्रैक्टर खेत में पलटा, चालक बाल-बाल बचा
कटघोरा/कोरबा
कटघोरा खनिज जांच नाका से महज लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित औराभाटा-आमाखोखरा क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का मामला एक बार फिर सामने आया है। रविवार तड़के अवैध रूप से रेत से भरा एक ट्रैक्टर तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया।

Advertisements


स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह लगभग 4 बजे ट्रैक्टर अवैध रूप से रेत भरकर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर सड़क से उतरकर खेत में पलट गया। घटना में चालक को गंभीर चोट नहीं आई।
ग्रामीणों का आरोप है कि औराभाटा-आमाखोखरा क्षेत्र में लंबे समय से खुलेआम अवैध रेत उत्खनन का कार्य जारी है। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा कारोबार कटघोरा खनिज जांच नाका से कुछ ही दूरी पर संचालित हो रहा है, जिससे खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर कथित रूप से राजधानी टेलर का बताया जा रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और खनिज विभाग से अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के साथ-साथ इस प्रकार की दुर्घटनाओं पर भी रोक लगाई जा सके।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button