Advertisement Carousel
Add
Blog

CSP योगिताबाली खापर्डे ने पेश की मानवता की मिसाल, सड़क हादसे के घायलों को स्वयं सरकारी वाहन से पहुंचाया अस्पताल

Ad

Advertisements

CSP योगिताबाली खापर्डे ने पेश की मानवता की मिसाल, सड़क हादसे के घायलों को स्वयं सरकारी वाहन से पहुंचाया अस्पताल
जांजगीर-चांपा, 27 जून। जांजगीर पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता का एक प्रेरणादायक उदाहरण शनिवार शाम देखने को मिला। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) योगिताबाली खापर्डे स्वयं मौके पर पहुंचीं और गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को तत्काल शासकीय वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाने का प्रयास किया।

Advertisements
Advertisements


जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब 6 बजे थाना जांजगीर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उदयबंद स्थित नव दुर्गा राइस मिल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को मिली। उस समय CSP योगिताबाली खापर्डे थाना सारागांव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान में मौजूद थीं।


सूचना मिलते ही CSP ने बिना समय गंवाए सारागांव पुलिस टीम के साथ घटनास्थल के लिए रवाना होकर मौके पर पहुंचीं। वहां तीन लोग गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े मिले, जिनकी स्थिति अत्यंत नाजुक थी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए CSP योगिताबाली खापर्डे ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए स्वयं घायलों को शासकीय वाहन में बैठाकर तत्काल जिला अस्पताल जांजगीर पहुंचाया, जिससे उन्हें समय पर उपचार मिल सका।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और CSP के मानवीय व्यवहार की क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की तत्परता की प्रशंसा करते हुए कहा कि समय पर मिली सहायता से घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध हो सका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button