Advertisement Carousel
Blog

अमलीडीपा के जंगल में जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 27.49 लाख रुपये की संपत्ति की जब्त

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में अवैध जुआ गतिविधियों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकद राशि, मोबाइल फोन, एक महिंद्रा थार वाहन तथा ताश की गड्डी सहित कुल 27,49,540 रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की है।

Advertisements
Advertisements

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में जुआ और सट्टे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 27 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम अमलीडीपा के भकुर्रा मोड़ जंगल के पास कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ओमप्रकाश चंद्रा उर्फ पोचु (देवसागर), कृतराम चंद्रा (सलोनीकला), रामशरण सिंह राजपूत (भटगांव) तथा भगवान प्रसाद जायसवाल (देवसागर) को मौके से गिरफ्तार किया।

Advertisements

पुलिस ने आरोपियों के पास एवं जुआ फड़ से 1,66,540 रुपये नकद, 7 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत 3,83,000 रुपये), एक महिंद्रा थार वाहन (अनुमानित कीमत 22,00,000 रुपये) तथा 52 पत्ती ताश जब्त की। जब्त सामग्री का कुल मूल्य 27,49,540 रुपये बताया गया है।

आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, पीएसआई विवेक चौहान, प्रधान आरक्षक अर्जुन पटेल तथा आरक्षक विमल जांगड़े, मिनिकेतन पटेल, दिनेश चौहान, संजय भारद्वाज और गौरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button