Advertisement Carousel
Add
Blog

स्कूलों के बाहर बढ़ी निगरानी, दोपहिया चलाते मिले कई नाबालिग छात्र यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, पालकों पर भी होगी कार्रवाई

Ad

Advertisements

संस्कार स्कूल के बाहर यातायात पुलिस की सघन चेकिंग, नाबालिग वाहन चालकों पर कार्रवाई
सक्ति, 23 जून 2026। जिले में नाबालिग बच्चों द्वारा दोपहिया वाहन चलाने की बढ़ती प्रवृत्ति को देखते हुए सक्ती पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर यातायात पुलिस की टीम ने आज संस्कार पब्लिक स्कूल के बाहर सघन वाहन जांच अभियान चलाया।

Advertisements
Advertisements


स्कूल की छुट्टी के बाद एएसआई सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान कई नाबालिग छात्र-छात्राएं दोपहिया वाहन चलाते हुए पाए गए। यातायात पुलिस ने मौके पर वाहनों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की तथा संबंधित छात्रों और उनके अभिभावकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।
जांच के दौरान यातायात प्रभारी वाय.एन. शर्मा ने स्कूल प्रबंधन को भी मौके पर बुलाया। स्कूल प्रबंधक ने बताया कि विद्यालय परिसर में किसी भी छात्र को वाहन लेकर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कई अभिभावक स्वयं अपने नाबालिग बच्चों को वाहन उपलब्ध करा रहे हैं, जो मोटर वाहन अधिनियम और यातायात नियमों के विरुद्ध है।


स्कूल प्रबंधन ने कहा कि नाबालिग बच्चों को वाहन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी उनके अभिभावकों की है तथा नियमों के उल्लंघन की स्थिति में पालक और संबंधित छात्र दोनों जवाबदार होंगे।
यातायात प्रभारी वाय.एन. शर्मा ने बताया कि जिले के विभिन्न स्कूलों के आसपास इस प्रकार की जांच लगातार जारी रहेगी। नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने देने वाले अभिभावकों के विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्रवाई भी की जाएगी।
पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें वाहन चलाने के लिए न दें तथा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button