Advertisement Carousel
Blog

अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, रात में वाहन क्षति पहुंचाने वाला बालक पकड़ाया

Advertisements

थार वाहन में तोड़फोड़ करने वाले विधि से संघर्षरत बालक की पहचान, अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई
अकलतरा, 23 जून 2026। अकलतरा पुलिस ने थार वाहन को क्षति पहुंचाने की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए एक विधि से संघर्षरत बालक की पहचान कर ली है। पुलिस द्वारा मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर की उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी साहू ने थाना अकलतरा में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके स्वामित्व की थार वाहन क्रमांक CG 10 CD 3506 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। वाहन घर के पास खड़ी थी, जहां देर रात किसी ने उसके दरवाजे एवं सामने के कांच को नुकसान पहुंचाया।

Advertisements
Advertisements


बताया गया कि रात करीब 2 बजे वाहन के पास आवाज सुनाई देने पर घर के सदस्य बाहर निकले, लेकिन उस समय कोई संदिग्ध दिखाई नहीं दिया। सुबह वाहन की जांच करने पर दरवाजे और सामने का कांच टूटा हुआ मिला, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना अकलतरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। शिकायत के आधार पर अपराध क्रमांक 355/2026 के तहत धारा 303(2) एवं 62 भारतीय न्याय संहिता (BNS) में मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।


जांच के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर एक विधि से संघर्षरत बालक को चिन्हित कर पूछताछ की गई। पूछताछ में बालक ने वाहन के साथ छेड़छाड़ करने तथा उसके सामने के कांच को क्षतिग्रस्त करने की बात स्वीकार की। पुलिस द्वारा मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का संकलन कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा एवं थाना अकलतरा पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसकी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सराहना की गई।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button