Advertisement Carousel
Blog

नकली शराब कांड के फरार आरोपी पर ₹10 हजार का इनाम घोषित एसएसपी शशि मोहन सिंह की बड़ी कार्रवाई, विनय सिंह ठाकुर की सूचना देने पर मिलेगा पुरस्कार

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

नकली शराब कांड के फरार आरोपी विनय सिंह ठाकुर पर ₹10 हजार का इनाम घोषित
रायगढ़ पुलिस की सख्ती बढ़ी, गिरफ्तारी में सहयोग करने वालों की पहचान रहेगी गोपनीय
रायगढ़, नकली शराब के संगठित नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई को और तेज करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने फरार आरोपी विनय सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए ₹10,000 के नगद पुरस्कार की घोषणा की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आरोपी की गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले अथवा महत्वपूर्ण सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Advertisements


गौरतलब है कि 08 जून 2026 को रायगढ़ पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने थाना कोतरारोड़ क्षेत्र के ग्राम धनागर में संचालित नकली शराब के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया था। कार्रवाई के दौरान लगभग 240 लीटर नकली शराब, स्प्रिट के ड्रम, फर्जी लेबल, नकली होलोग्राम, ढक्कन तथा शराब निर्माण एवं पैकेजिंग में उपयोग की जाने वाली सामग्री बरामद की गई थी।
मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी दुष्यंत उर्फ पप्पू पटेल ने पूछताछ के दौरान अपने भाई सुभाष पटेल एवं विनय सिंह ठाकुर के साथ मिलकर लंबे समय से इस अवैध कारोबार का संचालन करना स्वीकार किया था। इसके बाद पुलिस ने 10 जून को सुभाष पटेल को गिरफ्तार कर लिया, जबकि विनय सिंह ठाकुर अब तक फरार है।
जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह बड़े पैमाने पर शराब का भंडारण कर उसमें स्प्रिट मिलाकर मात्रा बढ़ाता था तथा रंग फीका पड़ने पर चायपत्ती का रंग मिलाकर उसे असली शराब जैसा स्वरूप देता था। बाद में नकली होलोग्राम और फर्जी लेबल लगाकर विभिन्न क्षेत्रों में बिक्री कराई जाती थी।
पुलिस द्वारा 17 जून को आरोपी के विकास नगर स्थित निवास पर दबिश दी गई, लेकिन मकान बंद मिला। नियमानुसार आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा कर उसे थाना कोतरारोड़ में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे, बावजूद इसके वह अब तक फरार है।
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देश पर आरोपी की चल-अचल संपत्तियों की जानकारी जुटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जिला पंजीयक एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी को पत्र भेजकर संपत्ति संबंधी जानकारी मांगी गई है। आवश्यक जानकारी प्राप्त होने के बाद न्यायालय के माध्यम से संपत्ति कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी।
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि संगठित अपराधों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आमजन का सहयोग अपेक्षित है। जो भी व्यक्ति आरोपी के संबंध में ऐसी सूचना देगा जिससे उसकी गिरफ्तारी संभव हो सके, उसे ₹10,000 का पुरस्कार दिया जाएगा तथा उसकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश, तकनीकी निगरानी और मुखबिर तंत्र के माध्यम से तलाश जारी है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button