Advertisement Carousel
Blog

ऑपरेशन शंखनाद : रायगढ़ पुलिस ने 14 गौवंश तस्करों के चंगुल से छुड़ाए

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

ऑपरेशन शंखनाद के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 गौवंश तस्करों के चंगुल से मुक्त
धरमजयगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा
रायगढ़, । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में संचालित “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस ने गौवंश तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Advertisements


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 जून को थाना धरमजयगढ़ को सूचना मिली थी कि ग्राम भंडारीमुड़ा के पास कुछ व्यक्ति गौवंशों को क्रूरतापूर्वक हांकते हुए बूचड़खाने में बिक्री के लिए ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 07 जोड़ी कुल 14 बैलों के साथ दो व्यक्तियों को पकड़ा। पूछताछ में उनकी पहचान सियाराम राठिया (50 वर्ष) एवं बलराम उरांव (45 वर्ष), दोनों निवासी धौराभांठा क्षेत्र, थाना धरमजयगढ़ के रूप में हुई। आरोपियों से मवेशियों के परिवहन एवं स्वामित्व संबंधी दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
प्राथमिक जांच एवं पूछताछ में मवेशियों को बूचड़खाने में बिक्री के लिए ले जाना पाया गया। इसके आधार पर आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 तथा पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने 14 गौवंशों को जप्त कर पशु चिकित्सक से उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया।
पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ पुलिस “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत गौवंश तस्करी और पशुओं के प्रति क्रूरता के मामलों पर लगातार निगरानी रख रही है। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि इस प्रकार की किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक राजेश जांगड़े, सहायक उप निरीक्षक मंजु मिश्रा एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button