Advertisement Carousel
Blog

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला न्यायालय जांजगीर में हुआ सामूहिक योगा भ्यास“स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर न्यायालय परिसर में आयोजित हुआ योग शिविर

Advertisements

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला एवं सत्र न्यायालय जांजगीर में योग शिविर आयोजित
योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

Advertisements
Advertisements


जांजगीर,  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर-चांपा के मार्गदर्शन में जिला एवं सत्र न्यायालय जांजगीर परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायालय के समस्त न्यायाधीशगण, जिला अधिवक्ता संघ जांजगीर के पदाधिकारी एवं अधिवक्तागण, लीगल एड डिफेंस काउंसिल, जिला न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी-कर्मचारी तथा पैरालीगल वॉलिंटियर्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम की शुरुआत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए वर्ष 2026 की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन का भी सशक्त माध्यम है।


योग प्रशिक्षक श्री रामचंद्र गोपाल ने उपस्थित प्रतिभागियों को योग के महत्व एवं लाभों की जानकारी देते हुए सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम, सूर्य भेदन, उज्जायी, शीतकारी, भस्त्रिका, भ्रामरी सहित विभिन्न योगासनों एवं प्राणायामों का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है तथा व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर माननीय द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, जांजगीर-चांपा द्वारा आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने सभी उपस्थितजनों से नियमित दिनचर्या में योग को शामिल कर स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया।
योग शिविर के माध्यम से न्यायालय परिवार एवं विधिक सेवा प्राधिकरण से जुड़े सभी सदस्यों ने स्वस्थ जीवन और सकारात्मक सोच के लिए योग को अपनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button