Advertisement Carousel
Blog

सारंगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने किया नेतृत्व

बड़ी संख्या में बच्चों ने योग मुद्रा का प्रदर्शन नृत्य शैली में किया

सारंगढ़ बिलाईगढ़ राजस्व, आपदा प्रबंधन पुनर्वास, उच्च शिक्षा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा के मुख्य आतिथ्य में कृषि उपज मंडी परिसर सारंगढ़ में जिला स्तरीय योग दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोगो योगा 365 डेज एम्ब्रेस योगा और “बढ़ते उम्र के स्वास्थ्य के लिए योग” इस वर्ष का थीम था। इसमें जिले के जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी, स्कूल, कॉलेज, भारत स्काउट, जूनियर रेडक्रॉस, एनएसएस आदि के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Advertisements

योग की शुरुआत भगवान श्री धनवंत्री और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। योग शिक्षक के रूप में व्यायाम शिक्षिका ममता साहू के द्वारा सभी को योग करवाया गया। इसके बाद सिम्मी योगा एंड फिटनेस सेंटर के बच्चों ने सामूहिक योग प्रदर्शन, योगाचार्य सुभाष पटेल की टीम द्वारा सामूहिक प्रदर्शन, सरिया के योगिनी अकादमी द्वारा श्रीरामचंद्र सहित अन्य गीतों पर सामूहिक प्रदर्शन किया। साक्षी पटेल ने एकल गीत में योग प्रदर्शन की।

मुख्य अतिथि ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ राष्ट्र बनाने के सन्देश का वाचन किया और सभी नागरिकों क़ो योग की बधाई दिए। इस दौरान राजस्व मंत्री ने योग के सभी प्रदर्शन करने वाले दल, जनप्रतिनिधि के साथ सामूहिक फोटो खिचवाया। इस दौरान हस्ताक्षर अभियान के तहत अतिथियों, अधिकारियों और इच्छुक नागरिकों ने हस्ताक्षर किए। योगस्थल मंडी परिसर में लगभग एक हजार नागरिकों ने योग किए। खाद्य विभाग द्वारा नाश्ता में मूंग, अंकुरित चना, गुड और आयुष विभाग द्वारा काढ़ा चाय की व्यवस्था की गई थी, जिसे प्रभारी मंत्री, कलेक्टर सहित अन्य लोगों ने सेवन किया।

इस कार्यक्रम में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, एसपी निमिषा पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, सदस्य दिनेश जांगड़े, अभिलाषा नायक, सहोदरा सिदार, शिवकुमारी साहू, पूर्व विधायक केराबाई मनहर, बरमकेला जनपद पंचायत अध्यक्ष विद्या चौहान, ज्योति पटेल, सुभाष जालान, दुर्गा ठाकुर, मनोज जायसवाल, वैजंती लहरे, नत्थूलाल केडिया, घनश्याम बंसल, लिंगराज पटेल सहित योग शिक्षक ममता साहू के माता पिता और रिश्तेदार उत्साह के साथ उपस्थित थे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button