Advertisement Carousel
Blog

रेलवे तांबा तार चोरी गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार घरघोड़ा पुलिस की बड़ी सफलता, तीन चोरी और एक उठाईगिरी का खुलासा

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

रेलवे तांबा तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रेलवे लाइन से तांबा तार चोरी के तीन और उठाईगिरी के एक मामले का खुलासा
रायगढ़ जिले की घरघोड़ा पुलिस ने रेलवे ओएचई एवं तांबा तार चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी से रेलवे तांबा तार चोरी के तीन मामलों तथा मोटरसाइकिल की डिक्की से नकदी चोरी के एक मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 178 मीटर रेलवे तांबा तार और 3 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपियों द्वारा फरवरी से जून 2026 के बीच घरघोड़ा एवं आसपास के रेलवे क्षेत्रों में तांबा तार चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया गया था। इसके अलावा आरोपियों ने अप्रैल माह में घरघोड़ा स्थित पंजाब नेशनल बैंक से राशि निकालकर लौट रहे एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल की डिक्की से 40 हजार रुपये चोरी करने की घटना को भी अंजाम दिया था।

Advertisements


थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ढोरम बायपास क्षेत्र में घेराबंदी कर मनोज धनवार, शशिभूषण दास बैरागी, अजय धनवार एवं लखन राठिया को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में चारों आरोपियों ने रेलवे तांबा तार चोरी और उठाईगिरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार कर ली।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मुस्कुरा जंगल में छिपाकर रखा गया 178 मीटर रेलवे तांबा तार बरामद किया। साथ ही उठाईगिरी की घटना से संबंधित 3 हजार रुपये नकद भी जब्त किए गए। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी चोरी किए गए तांबा तार और अन्य सामान को घूम-घूमकर खरीदने वाले कबाड़ियों को बेच देते थे तथा प्राप्त रकम को आपस में बांटकर खर्च कर देते थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि रेलवे संपत्ति की चोरी केवल आर्थिक अपराध नहीं बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला है। ऐसे अपराधों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
मामले के खुलासे में निरीक्षक कुमार गौरव साहू, सहायक उप निरीक्षक डेविड टोप्पो, प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक तथा आरक्षक हरिश पटेल और उद्योराम पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


गिरफ्तार आरोपी
मनोज धनवार (28 वर्ष), निवासी बनाई, थाना घरघोड़ा
शशिभूषण दास बैरागी (28 वर्ष), निवासी कोटरीमाल, थाना घरघोड़ा
अजय धनवार (19 वर्ष), निवासी बनाई, थाना घरघोड़ा
लखन राठिया (20 वर्ष), निवासी रेंगालबहरी, थाना घरघोड़ा
बरामदगी
178 मीटर रेलवे तांबा तार
3,000 रुपये नकद
कुल बरामद संपत्ति मूल्य : 1,41,840 रुपये

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button