Advertisement Carousel
Blog

“प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर और एसपी ने किया जिला जेल का निरीक्षण, बंदियों की सुविधाओं का लिया जायजा”

Advertisements

जेल का निरीक्षण: बंदियों को मिल रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Advertisements
Advertisements


जांजगीर-चांपा, जिला जेल जांजगीर-खोखरा में आज माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं बोर्ड ऑफ विजिटर्स द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहअध्यक्ष श्री जयदीप गर्ग, कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे तथा पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय सहित न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने जेल की विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया।


निरीक्षण के दौरान बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही विधिक सहायता, लीगल एड क्लिनिक, मुलाकात हेल्प डेस्क, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष, बैरकों की स्थिति, मुलाकात कक्ष, भोजन की गुणवत्ता, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, कपड़ों की उपलब्धता तथा प्राथमिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण किया गया।
अधिकारियों ने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी भी ली। साथ ही जेल प्रशासन द्वारा संधारित विभिन्न रजिस्टरों और अभिलेखों का परीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।


इस अवसर पर प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री शैलेंद्र चौहान, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री प्रवीण मिश्रा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री मनोज कुमार कुशवाहा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप, सहायक जेल अधीक्षक श्री डी.डी. टोंडर, लीगल एड डिफेंस काउंसिल अधिवक्ता अशोक यादव, पैरालीगल वालंटियर लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जेल निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य बंदियों को उपलब्ध सुविधाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना, उनकी समस्याओं का समाधान करना तथा न्यायिक और मानवीय मानकों के अनुरूप व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाना रहा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button