Advertisement Carousel
Blog

ऑपरेशन आघात: फोर्ड फिगो कार में ले जाई जा रही 13 लीटर महुआ शराब जब्त, महिला समेत दो गिरफ्तार

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
13 लीटर महुआ शराब और फोर्ड फिगो कार जब्त, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


रायगढ़। जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत कोतरारोड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिक्री के लिए ले जाई जा रही 13 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। पुलिस ने परिवहन में प्रयुक्त फोर्ड फिगो कार को भी जब्त करते हुए महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 16 जून की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि कृष्णापुर की ओर से एक सफेद रंग की कार में अवैध महुआ शराब रायगढ़ लाई जा रही है। सूचना के आधार पर कोतरारोड़ पुलिस ने कृष्णापुर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका।
जांच के दौरान फोर्ड फिगो कार क्रमांक CG-10-FA-5263 में सवार चालक दिनेश कुमार चौहान और महिला उषा चौहान से पूछताछ की गई। तलाशी लेने पर कार की डिक्की में रखे दो झोलों से कुल 130 पन्नी पाउच में भरी 13 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। प्रत्येक पाउच में 100 मिलीलीटर शराब भरी हुई थी।
पुलिस ने आरोपियों से शराब परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने करीब 1,300 रुपये मूल्य की महुआ शराब और लगभग 2 लाख रुपये कीमत की फोर्ड फिगो कार जब्त कर ली। जब्त मशरूका की कुल कीमत 2 लाख 1 हजार 300 रुपये आंकी गई है।
आरोपियों के खिलाफ थाना कोतरारोड़ में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया।
पुलिस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक राधेश्याम कमल, राजेश खांडे और चुड़ामणि गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी

  • दिनेश कुमार चौहान (39 वर्ष), निवासी घिवरा देवरघटा, जिला सक्ती, हाल मुकाम कोतरारोड़, रायगढ़।
  • उषा चौहान (38 वर्ष), निवासी दीनदयाल कॉलोनी, ढिमरापुर, रायगढ़।
    जब्त सामग्री
  • 13 लीटर कच्ची महुआ शराब (130 पन्नी पाउच)
  • फोर्ड फिगो कार क्रमांक CG-10-FA-5263
    एसएसपी का संदेश
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार, संग्रहण और परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ जिले में लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button