Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

खनिज के अवैध परिवहन पर खनिज दल की लगातार कार्यवाही जारी

सारंगढ़ बिलाईगढ़,गौण खनिज के अवैध परिवहन पर खनिज दल ने तहसील भटगांव क्षेत्र में 13 जून को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान गौण खनिज रेत के अवैध परिवहन करते हुए 03 ट्रेक्टर एवं 01 हाईवा क्रमांक CG- 22-X- 4655 एवं 01 ट्रेक्टर पर गौण खनिज चूनापत्थर के अवैध परिवहन कार्यवाही करते हुए थाना भटगांव की सुपुर्दगी में दिया गया।तहसील सारंगढ़ के ग्राम गुडेली- टिमरलगा अंतर्गत 13 एवं 14 जून को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 04 ट्रेक्टर पर कार्यवाही की गई।

Advertisements

इसी प्रकार सरिया क्षेत्र में 15 जून को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान गौण खनिज डोलोमाइट के अवैध परिवहन करते हुए 01 ट्रेलर क्रमांक CG-13-AY-2328 पर कार्यवाही करते हुए थाना सरिया के सुपुर्दगी में दिया गया। तहसील सारंगढ़ के ग्राम गुडेली- टिमरलगा क्षेत्र में 16 जून को खनिज अमला जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण दौरान ग्राम टिमरलगा में खनिज चूनापत्थर के अवैध उत्खनन में संलिप्त 02 पोकलेन मशीन एवं वाहन हाइवा क्रमांक CG-13-BH-8987 पर जप्ती की कार्यवाही की गई और ग्राम कोटवार ग्राम टिमरलगा के सुपूर्दगी में दिया गया। यह कार्यवाही छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं खान एवं खनिज विकास अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की गई। अवैध उत्खनन परिवहन एवं भण्डारण पर कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button