Advertisement Carousel
Blog

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर बिलासपुर पुलिस का रक्तदान महाअभियान, 35 यूनिट रक्तदान

Advertisements


सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर बिलासपुर पुलिस का रक्तदान महाअभियान, 35 यूनिट रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश
बिलासपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती एवं विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर बिलासपुर पुलिस द्वारा पुलिस लाइन स्थित चेतना भवन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। “नशों में एकता, रक्तदान शिविर, रक्तदान महादान” थीम के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 35 यूनिट रक्तदान किया।
कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस महानिरीक्षक रजनेश सिंह (आईपीएस) के नेतृत्व में किया गया। शिविर में पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग (आईपीएस) तथा डीआईजी/एसएसपी रजनेश सिंह ने स्वयं रक्तदान कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रेरित किया।

Advertisements
Advertisements


इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत आधार प्रदान किया था। उनकी 150वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जा रही है और विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।
रक्तदान शिविर का आयोजन रेडक्रॉस सोसायटी जिला अस्पताल बिलासपुर के सहयोग से किया गया। शिविर में रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन बी.एल. गोयल सहित राजीव अवस्थी, सौरभ सक्सेना एवं अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


रक्तदान के दौरान आईजी रामगोपाल गर्ग एवं डीआईजी रजनेश सिंह ने “नशों में एकता” का संदेश देते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है। इससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सकता है और कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने सभी नागरिकों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।


कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, डीएसपी लाइन मंजुलता केरकेट्टा, रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र कुमार गुप्ता, निरीक्षक उमेश साहू, निरीक्षक भावेश शेंडे, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक, पुलिस एवं नगर सेना के अधिकारी-कर्मचारी तथा एनसीसी कैडेट बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
रक्तदान शिविर ने समाज में सेवा, एकता और मानवता का संदेश देते हुए सरदार पटेल की जयंती को एक प्रेरणादायी स्वरूप प्रदान किया।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button