Advertisement Carousel
Blog

फर्जी नाम से ट्रेलर किराये पर लेकर बेचने वाला शातिर ठग गिरफ्तार 5.20 लाख में बेच डाला किराये का ट्रेलर, आरोपी रायगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

फर्जी नाम से ट्रेलर किराये पर लेकर बेचने वाला शातिर ठग गिरफ्तार, 5.20 लाख में किया था सौदा

Advertisements


रायगढ़,  कोतरारोड़ पुलिस ने ट्रेलर वाहन को फर्जी दस्तावेजों के सहारे किराये पर लेकर बेच देने वाले शातिर ठग को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी ने नकली पहचान, फर्जी किरायानामा और ब्लैंक चेक के जरिए वाहन मालिक को झांसे में लेकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया था।
पुलिस के अनुसार, गोरखा निवासी वाहन मालिक हरदीप सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक व्यक्ति ने स्वयं को राकेश डनसेना बताकर उनका ट्रेलर वाहन मासिक 80 हजार रुपये किराये पर लिया था। 7 नवंबर 2024 को किरायानामा तैयार कर वाहन अपने कब्जे में लेने के बाद आरोपी फरार हो गया। न तो किराया दिया गया और न ही वाहन वापस किया गया।
जांच में खुलासा हुआ कि कथित राकेश डनसेना का वास्तविक नाम सुदामा प्रधान उर्फ छोटू (28 वर्ष) है, जो ग्राम गहलोई, थाना पुसौर का निवासी है। पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और संयुक्त कार्रवाई में उसे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी गुरप्रीत सिंह के साथ मिलकर ट्रेलर वाहन हड़पने की योजना बनाई थी। दोनों ने वाहन मालिक को एनटीपीसी लारा में वाहन संचालन का झांसा दिया और फर्जी दस्तावेज तैयार कर ट्रेलर वाहन क्रमांक CG 15 AC 4476 अपने कब्जे में ले लिया।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि वाहन को रायपुर के गुढ़ियारी क्षेत्र में एक व्यक्ति को 5 लाख 20 हजार रुपये में बेच दिया गया था। बिक्री से मिली राशि दोनों आरोपियों ने आपस में बांट ली। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि बाद में वाहन को कबाड़ के रूप में काट दिया गया।
पुलिस जांच में आरोपी की पूर्व में वाहन चोरी और मोबाइल चोरी की घटनाओं में संलिप्तता की जानकारी भी सामने आई है, जिसकी अलग से जांच की जा रही है। मामले का सह आरोपी गुरप्रीत सिंह अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है।


गिरफ्तार आरोपी
सुदामा प्रधान उर्फ छोटू, पिता भरतलाल प्रधान
उम्र : 28 वर्ष
निवासी : ग्राम गहलोई, थाना पुसौर, जिला रायगढ़
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि फर्जी पहचान, जालसाजी और विश्वासघात के जरिए लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचाने वाले अपराधियों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने आम नागरिकों से वाहन या अन्य संपत्ति किराये पर देने से पहले संबंधित व्यक्ति का पूर्ण सत्यापन करने की अपील की है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील आदित्य सिंह सहित कोतरारोड़ एवं कोतवाली पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button