Advertisement Carousel
Blog

लैलूंगा बाजार में झपटमार गिरोह का भंडाफोड़, 5 महिलाएं समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

लैलूंगा बाजार में सक्रिय झपटमार गिरोह का पर्दाफाश, 5 महिलाएं समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

रायगढ़ जिले के लैलूंगा साप्ताहिक बाजार में महिलाओं और ग्रामीणों को निशाना बनाकर झपटमारी एवं पाकेटमारी की घटनाओं को अंजाम देने वाले संगठित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें पांच महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से सोने की चैन, घटना में प्रयुक्त इको कार और मोबाइल फोन सहित लाखों रुपये की संपत्ति बरामद की गई है।


जानकारी के अनुसार, सेवानिवृत्त शिक्षिका मरियम टोप्पो (67 वर्ष) अपने पति के साथ 13 जून को लैलूंगा साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने पहुंची थीं। इसी दौरान अज्ञात आरोपी ने उनके गले से सोने की चैन झपट ली और फरार होने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही बाजार में तैनात पुलिस जवान सक्रिय हो गए।


महिला आरक्षक पूनम साहू ने ग्रामीणों की मदद से तत्काल एक संदिग्ध महिला मंगरीता गिरी को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने आरोपी दीपक गिरी को भी हिरासत में लिया। दोनों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वे बलरामपुर जिले के कुसमी क्षेत्र से अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ संगठित गिरोह बनाकर विभिन्न बाजारों और मेलों में झपटमारी व पाकेटमारी की वारदातों को अंजाम देते थे।
जांच में पता चला कि वारदात के बाद गिरोह के अन्य सदस्य जशपुर जिले में छिपे हुए थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर जशपुर, सरगुजा और बलरामपुर पुलिस के सहयोग से देर रात दबिश देकर चार अन्य महिला आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीड़िता की 18 ग्राम वजनी सोने की चैन, जिसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपये आंकी गई है, घटना में प्रयुक्त इको वाहन क्रमांक CG 30 J 8035 जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपये है तथा चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। कुल मिलाकर लगभग 8 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
मामले में थाना लैलूंगा में अपराध दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


गिरफ्तार आरोपी
मंगरीता गिरी (25 वर्ष)
दीपक गिरी (21 वर्ष)
रीला गिरी (28 वर्ष)
राजमोहनी उर्फ ठोली (45 वर्ष)
सोनम गिरी (20 वर्ष)
उर्मिला गिरी (27 वर्ष)
सभी आरोपी बगाड़ी राजपुर, थाना राजपुर, जिला बलरामपुर (छत्तीसगढ़) के निवासी हैं।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि ग्रामीण हाट-बाजारों में नागरिकों की सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। झपटमारी, पाकेटमारी और महिलाओं को निशाना बनाने वाले संगठित गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। भीड़ का फायदा उठाकर अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
इस सफलता में थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक गिरधारी साव, महिला आरक्षक पूनम साहू, आरक्षक विनोद कुजूर, शशिभूषण उरांव सहित लैलूंगा पुलिस टीम तथा जशपुर, सरगुजा एवं साइबर सेल रायगढ़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button