Advertisement Carousel
Blog

भाजपा की प्रेस वार्ता में गिनाई गईं मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां

Advertisements

मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर भाजपा की प्रेस वार्ता

Advertisements
Advertisements


सक्ती, भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सफल 12 वर्षों की विकास, विश्वास एवं जनकल्याण यात्रा को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर के अध्यक्ष एवं बेलतरा के पूर्व विधायक रजनीश सिंह ने कहा कि बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने गरीब, किसान, महिला और युवाओं के उत्थान को केंद्र में रखकर अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जनधन योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।
रजनीश सिंह ने कहा कि डिजिटल इंडिया और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से शासन व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ी है तथा भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है। उन्होंने केंद्र सरकार की सुरक्षा नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक जैसे निर्णयों ने विश्व स्तर पर भारत की शक्ति और संकल्प को प्रदर्शित किया है।


उन्होंने बताया कि पिछले 12 वर्षों में राष्ट्रीय राजमार्गों का विस्तार, रेलवे का आधुनिकीकरण, वंदे भारत ट्रेनों का संचालन, मेट्रो नेटवर्क का विस्तार, नए एयरपोर्ट निर्माण और डिजिटल कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। साथ ही जी-20 की सफल अध्यक्षता, वैक्सीन मैत्री अभियान और बढ़ते विदेशी निवेश ने भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
रजनीश सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष केवल उपलब्धियों का विवरण नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण की मजबूत नींव हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प तेजी से साकार हो रहा है।
प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल, जिला संगठन प्रभारी मनोज शर्मा, संयोगिता सिंह जूदेव, जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव, नारायण राठौर, परसन राठौर, जिला मंत्री अरुण शर्मा सहित भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार उपस्थित रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button