Advertisement Carousel
Blog

कृषि विभाग का बड़ा एक्शन, 3943 बोरी खाद जब्त”

Advertisements


कृषि विभाग का बड़ा एक्शन, 3943 बोरी खाद जब्त

Advertisements


जांजगीर-चांपा। खरीफ सीजन से पहले किसानों को निर्धारित दर पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 3943 बोरी खाद जब्त की है। उप संचालक कृषि राकेश शर्मा के नेतृत्व में गठित तीन टीमों ने विभिन्न निजी उर्वरक विक्रेताओं के यहां निरीक्षण कर अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई की।

Advertisements


जानकारी के अनुसार, बम्हनीडीह स्थित विवेक ट्रेडर्स में शिकायत के आधार पर निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान पॉस मशीन में दर्ज स्टॉक और गोदाम में उपलब्ध उर्वरक की मात्रा में अंतर पाया गया। इसके बाद विभाग ने 1786 बोरी यूरिया, 300 बोरी टीएसपी, 300 बोरी सिंगल सुपर फॉस्फेट तथा 105 बोरी एनपीके सहित कुल 2491 बोरी उर्वरक को उर्वरक (गुण नियंत्रण) आदेश 1985 के तहत जब्त कर लिया।


इसी प्रकार पामगढ़ विकासखंड के खरौद स्थित प्रकाश कृषि केंद्र में किसानों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बिना पॉस मशीन के अवैध रूप से भंडारित 616 बोरी उर्वरक जब्त किया गया। साथ ही खाद विक्रय पर प्रतिबंध लगाते हुए गोदाम को सील कर दिया गया।


वहीं बम्हनीडीह विकासखंड के ग्राम सिलादेही स्थित मेसर्स रामगोपाल साहू कृषि केंद्र के आकस्मिक निरीक्षण में 836 बोरी उर्वरक के रिकॉर्ड में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। पॉस मशीन से स्टॉक का मिलान नहीं होने तथा उचित बिलिंग नहीं किए जाने पर विभाग ने विक्रय प्रतिबंध की कार्रवाई की।
उप संचालक कृषि राकेश शर्मा ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। खाद के वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता, कालाबाजारी या नियमों के उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि किसानों को शासकीय दर पर समय पर उर्वरक उपलब्ध कराया जा सके।
कृषि विभाग की इस कार्रवाई से जिले में उर्वरक कारोबारियों के बीच हड़कंप की स्थिति है और विभाग द्वारा आगे भी लगातार निरीक्षण अभियान जारी रखने की बात कही गई है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button