Advertisement Carousel
Blog

ऑपरेशन प्रहार में बिल्हा पुलिस की बड़ी सफलता, 72 पाव अवैध शराब जब्त

Advertisements

ऑपरेशन प्रहार के तहत बिल्हा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 72 पाव अवैध शराब जब्त
बिलासपुर, 05 जून 2026। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिल्हा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से 72 पाव देशी शराब बरामद कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिलेभर में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा सुश्री अनिता प्रभा मिंज के मार्गदर्शन में बिल्हा पुलिस द्वारा बीट भ्रमण एवं जनसंपर्क के माध्यम से अवैध गतिविधियों की लगातार निगरानी की जा रही थी।
इसी क्रम में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड क्रमांक 05 स्थित संवरापारा बिल्हा निवासी बलराम संवरा अपने घर में भारी मात्रा में अवैध शराब बिक्री के लिए रखे हुए है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी के मकान की तलाशी ली।


तलाशी के दौरान कमरे में रखी एक टीन पेटी से 24 पाव देशी मसाला एवं 48 पाव देशी प्लेन शराब सहित कुल 72 पाव देशी शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा 12.960 लीटर तथा अनुमानित कीमत 6,240 रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने आरोपी बलराम संवरा (26 वर्ष), पिता स्वर्गीय मालिकराम संवरा, निवासी संवरापारा बिल्हा के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उप निरीक्षक जी.एल. चंद्राकर, प्रधान आरक्षक अनिल बंजारे तथा आरक्षक संजय निर्मलकर, संतोष मरकाम एवं अर्जुन जांगड़े का विशेष योगदान रहा।
बिल्हा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button