Advertisement Carousel
Blog

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, एक सटोरिया गिरफ्तार

Advertisements

संवाददाता ललिता बरेठ

Advertisements

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, एक सटोरिया गिरफ्तार
“ऑपरेशन अंकुश” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस की कार्रवाई, नगदी और मोबाइल जब्त
रायगढ़। जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और अवैध जुए के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आईपीएल मैच में हार-जीत का दांव लगवा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से नगदी रकम, मोबाइल फोन और सट्टा-पट्टी बरामद की गई है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि धरमजयगढ़ के बंद पड़े भारत टॉकीज के सामने कुछ लोग आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा चला रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी राजेश जांगड़े के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर कुछ लोग फरार हो गए, जबकि मनीष भौमिक नामक आरोपी को मौके से पकड़ा गया।

Advertisements


जांच के दौरान आरोपी के पास से आईपीएल टीमों के नाम और रुपए का हिसाब लिखी सट्टा-पट्टी, 725 रुपये नगद और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
रायगढ़ पुलिस के अनुसार फरवरी 2026 से अब तक “ऑपरेशन अंकुश” के तहत 62 सटोरियों को गिरफ्तार कर 1 करोड़ 9 लाख रुपये से अधिक की जप्ती की जा चुकी है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button