Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

आईपीएल सट्टेबाजी पर पुलिस का बड़ा प्रहार: ऑनलाइन सट्टा लगाते युवक को दबोचा, ₹46 हजार से अधिक नकदी जब्त

CG NEWS: जांजगीर-चांपा। जिले में आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना चांपा एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन सहित ₹46,270 नकद राशि बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Advertisements
Advertisements

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों और ऑनलाइन सट्टेबाजी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, 24 मई 2026 की रात मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चांपा क्षेत्र के मंझली तालाब के पास एक युवक आईपीएल मैच के दौरान हार-जीत पर रुपए लगाकर ऑनलाइन सट्टा चला रहा है। सूचना मिलते ही थाना चांपा एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संदीप यादव (27 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक-26, मंझली तालाब के पास, थाना चांपा, जिला जांजगीर-चांपा बताया। जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल में आईपीएल मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले पर ऑनलाइन सट्टा संचालित किए जाने के प्रमाण मिले।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 07 के तहत अपराध क्रमांक 262/26 दर्ज कर विधिवत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, साइबर थाना प्रभारी सागर पाठक, एएसआई विवेक सिंह, आरक्षक गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, मो. शहबाज एवं थाना चांपा स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button