Advertisement Carousel
Blog

सक्ती में उर्वरक कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, 60 बोरी नीमलेपित यूरिया जब्त

Advertisements

सक्ती में उर्वरक कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, 60 बोरी नीमलेपित यूरिया जब्त
सक्ती, जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी और जमाखोरी पर रोक लगाने प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो एवं उप संचालक कृषि श्री तरुण कुमार प्रधान के निर्देशन में कृषि विभाग की टीम ने विकासखंड डभरा के ग्राम बिरहाभांठा में छापामार कार्रवाई करते हुए बिना लाइसेंस भंडारित 60 बोरी नीमलेपित यूरिया जब्त किया है।

Advertisements
Advertisements


कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गोपनीय सूचना के आधार पर विकासखंड स्तरीय जांच दल ने बाबूलाल उरांव के घर दबिश दी। जांच के दौरान वहां लगभग 2.700 मीट्रिक टन नीमलेपित यूरिया का भंडारण पाया गया। अधिकारियों ने संबंधित व्यक्ति से उर्वरक खरीदी के बिल एवं जमीन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया गया। प्रारंभिक जांच में किसानों को अधिक कीमत पर उर्वरक बेचने के उद्देश्य से अवैध भंडारण किए जाने की आशंका जताई गई।
मामले को गंभीर मानते हुए उर्वरक नियंत्रण आदेश के तहत कार्रवाई करते हुए उर्वरक निरीक्षक द्वारा पूरे स्टॉक को जब्त कर लिया गया तथा संबंधित व्यक्ति को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जब्त उर्वरक को ग्राम कोटवार गंगाधर चौहान की सुपुर्दगी में सौंपा गया है।
कृषि विभाग ने जिले के सभी उर्वरक विक्रेताओं, भंडारणकर्ताओं और किसानों से अपील की है कि बिना वैध लाइसेंस उर्वरक का भंडारण या विक्रय न करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि कालाबाजारी या अवैध भंडारण पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। किसानों को केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही उर्वरक खरीदने और पक्का बिल लेने की सलाह दी गई है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button