Advertisement Carousel
Blog

नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े 7 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

जिला दुर्ग
नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े 7 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई, नौकरी का झांसा देकर रकम हड़पने वाला आरोपी न्यायिक रिमांड पर

दुर्ग जिले के भिलाई नगर थाना पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी ने प्रार्थी के पुत्र को नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 7 लाख 50 हजार रुपये ऐंठ लिए थे।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Advertisements
Advertisements



प्रार्थी राजेन्द्र कुमार बंछोर ने थाना भिलाई नगर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके परिचित अमनदीप सोढी ने उसके पुत्र को नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया था।
आरोपी ने वर्ष 2022 से 2024 के बीच अलग-अलग समय पर कुल 7 लाख 50 हजार रुपये नगद लिए और छह महीने में नियुक्ति पत्र दिलाने का आश्वासन दिया।



काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो नौकरी मिली और न ही रकम वापस की गई।
जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
मामले की जांच में आरोपी द्वारा धोखाधड़ी करना पाए जाने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

भिलाई नगर थाना पुलिस ने आरोपी अमनदीप सोढी के खिलाफ धारा 420 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने प्रकरण में लेनदेन से जुड़े दस्तावेज और अन्य साक्ष्य भी जब्त किए हैं।
पूछताछ और वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नौकरी दिलाने या सरकारी भर्ती के नाम पर पैसे मांगने वाले लोगों से सतर्क रहें।
किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button