Advertisement Carousel
Blog

धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में बलौदा पुलिस की सख्त कार्रवाई

Advertisements


धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में बलौदा पुलिस की सख्त कार्रवाई

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर और सतनामी समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना पुलिस ने धार्मिक और सामाजिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Advertisements
Advertisements


आरोपी पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर, अम्बेडकरवादी साथियों और सतनामी समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है।

प्रार्थी रामगोपाल डहरिया की शिकायत के अनुसार 18 मई 2026 की रात आरोपी अजीत कुमार गढ़ेवाल ने बातचीत के दौरान बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर और सतनामी समाज के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
जिससे धार्मिक और सामाजिक भावनाएं आहत हुईं।
मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में थाना बलौदा प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 और 299 के तहत मामला दर्ज किया है।
इस कार्रवाई में थाना बलौदा पुलिस टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों की अहम भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय
“धार्मिक और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर पुलिस की सख्त नजर है। ऐसे मामलों में त्वरित और कड़ी वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”


फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
बलौदा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को कानून व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की दिशा में अहम माना जा रहा

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button