Advertisement Carousel
Blog

पुलिस को मिली आधुनिक फिटनेस सुविधावित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पुलिस लाइन उर्दना में अत्याधुनिक जिम का किया लोकार्पण

Advertisements

संवाददाता ललिता बरेठ

Advertisements

रायगढ़ पुलिस को मिली आधुनिक फिटनेस सुविधा
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पुलिस लाइन उर्दना में अत्याधुनिक जिम का किया लोकार्पण

Advertisements



रायगढ़ पुलिस में फिटनेस और वेलनेस को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने बुधवार को पुलिस लाइन उर्दना में आधुनिक पुलिस जिम का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने जिम का रिबन काटकर शुभारंभ किया तथा जिम परिसर में स्थापित भगवान हनुमान जी के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना की।


इससे पहले वित्त मंत्री ने पुराना पुलिस लाइन रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में डॉयल-112 फेज-2 नेक्स्ट जेन योजना के तहत जिले को मिले 16 अत्याधुनिक इमरजेंसी रिस्पांस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरी जीवनशैली में फिटनेस और वेलनेस बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी को प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा व्यायाम के लिए निकालने की सलाह देते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और सकारात्मक मानसिकता बेहतर कार्यक्षमता की पहचान है। उन्होंने कहा कि यह आधुनिक जिम पुलिसकर्मियों के साथ पुलिस परिवार एवं स्थानीय युवाओं के लिए भी लाभकारी साबित होगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त और शारीरिक रूप से फिट बनाए रखने के उद्देश्य से रायगढ़ पुलिस द्वारा योग, खेल और फिटनेस गतिविधियों को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस जिम को अत्याधुनिक मशीनों से अपग्रेड किया गया है। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से पुलिस जवानों की कार्यक्षमता और मानसिक स्वास्थ्य दोनों बेहतर होंगे।


कार्यक्रम में महापौर श्री जीवर्धन चौहान, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी, एसडीएम श्री महेश शर्मा, सभापति श्री डिग्रीलाल साहू, डीएसपी उन्नति ठाकुर, डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह, डीएसपी सुशांतो बनर्जी सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और पुलिस जवान उपस्थित रहे।
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ पुलिस में फिटनेस, वेलनेस और तनावमुक्त कार्यसंस्कृति को प्राथमिकता दी जा रही है। आधुनिक जिम सुविधा पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में मदद करेगी, जिससे वे और अधिक ऊर्जा एवं क्षमता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकेंगे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button