Advertisement Carousel
Blog

स्मृतिनगर में घर सूना छोड़ना पड़ा भारी, 12 घंटे में चोर गिरफ्तार

Advertisements


स्मृतिनगर में घर सूना छोड़ना पड़ा भारी, 12 घंटे में चोर गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस ने चोरी का किया त्वरित खुलासा, आरोपी से सोने का लॉकेट और विदेशी मुद्रा बरामद

Durg Police की चौकी स्मृतिनगर पुलिस ने घर में चोरी की घटना का महज 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी गया सोने का लॉकेट, नगदी रकम और लगभग 70 नग विदेशी मुद्रा बरामद की गई है।

Advertisements
Advertisements


मामला थाना सुपेला अंतर्गत स्मृतिनगर क्षेत्र का है। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि 17 मई 2026 को वह घरेलू सामान लेने बाजार गया हुआ था। वापस लौटने पर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और विदेशी मुद्रा गायब मिले। शिकायत पर चौकी स्मृतिनगर में अपराध क्रमांक 696/2026 के तहत धारा 331(4) एवं 305 बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदेही मनोज सबरी उम्र 23 वर्ष निवासी स्मृतिनगर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली, जिसके बाद उसके कब्जे से चोरी गया सामान बरामद किया गया।


पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने घर के सुनसान होने का फायदा उठाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
दुर्ग पुलिस ने आमजन से अपील की है कि घर को सूना छोड़ते समय सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियां जरूर बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button