Advertisement Carousel
Blog

एनसीसी कैंप में रायगढ़ पुलिस की जागरूकता क्लास, कैडेट्स को साइबर और ट्रैफिक सुरक्षा का पाठ

Advertisements

संवाददाता ललिता बरेठ

Advertisements


एनसीसी कैंप में रायगढ़ पुलिस की जागरूकता पहल, कैडेट्स को साइबर क्राइम, ट्रैफिक नियम और पॉक्सो एक्ट की दी जानकारी

तेज रफ्तार, ऑनलाइन फ्रॉड और नशे से दूर रहने का संदेश, कैडेट्स को दिलाई गई जिम्मेदार नागरिक बनने की शपथ

Advertisements



Raigarh Police द्वारा सेंट जेवियर स्कूल बोइरदादर में आयोजित एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-126 में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स को यातायात नियमों, साइबर अपराध, पॉक्सो एक्ट और नशा मुक्ति के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में 28th BN के कर्नल प्रवीण तेवतिया ने कैडेट्स को अनुशासन, एकता और राष्ट्रसेवा का संदेश देते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं को नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और देशभक्ति से जोड़ने वाला सशक्त मंच है। उन्होंने युवाओं से नशे और गलत संगति से दूर रहकर शिक्षा, खेल और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।


वहीं ट्रैफिक डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह ने सड़क सुरक्षा पर जागरूक करते हुए कहा कि तेज रफ्तार, स्टंटबाजी, मोबाइल फोन का उपयोग, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वाहन चलाना सड़क हादसों की बड़ी वजह है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर कई दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।
कार्यक्रम में साइबर अपराधों को लेकर भी कैडेट्स को जागरूक किया गया। अधिकारियों ने फेक प्रोफाइल, ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड, ओटीपी शेयरिंग, फिशिंग कॉल, डिजिटल अरेस्ट और साइबर बुलिंग जैसे मामलों से सतर्क रहने की सलाह दी। साथ ही सोशल मीडिया पर अजनबियों से दूरी बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस या अभिभावकों को देने की अपील की गई।


पॉक्सो एक्ट और बच्चों की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों ने “गुड टच और बैड टच” की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की गलत हरकत या ऑनलाइन उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत शिकायत करना जरूरी है।
कार्यक्रम के अंत में कैडेट्स को यातायात नियमों का पालन करने और जिम्मेदार नागरिक बनने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान थाना यातायात, थाना साइबर और 28th BN के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश भी कार्यक्रम में साझा किया गया, जिसमें उन्होंने कहा कि जागरूक युवा ही सुरक्षित और जिम्मेदार समाज की सबसे बड़ी ताकत हैं।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button