Advertisement Carousel
Blog

तलवार लेकर पड़ोसी के घर में घुसा युवक, बोलेरो और बाइक में की तोड़फोड़ पुसौर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार, धारदार तलवार जप्त

Advertisements


ललिता बरेठ कि रिपोर्ट

Advertisements

रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा तलवार लेकर पड़ोसी के घर में घुसकर बोलेरो और बाइक में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने तलवार लहराते हुए घर में दहशत फैलाई और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पुसौर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisements



मामला पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम सोडेकेला का है, जहां 16 मई की दोपहर गांव निवासी मृत्युंजय बिशी तलवार लेकर पड़ोसी संतोष पटेल के घर में घुस गया। आरोपी ने घर परिसर में खड़ी बोलेरो और एचएफ डीलक्स बाइक पर तलवार से हमला कर जमकर तोड़फोड़ की। विरोध करने पर आरोपी तलवार लेकर प्रार्थी को मारने दौड़ा, जिससे वह जान बचाकर भागा। घटना में करीब 25 हजार रुपए के नुकसान की बात सामने आई है।


पीड़ित की शिकायत पर पुसौर थाना में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं सहित आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। टीआई हर्षवर्धन सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी मृत्युंजय बिशी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद घटना में प्रयुक्त धारदार तलवार बरामद कर जप्त की गई।
एसएसपी शशि मोहन सिंह
“हथियार लेकर दहशत फैलाने, घरों में घुसकर हमला करने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे तत्वों पर रायगढ़ पुलिस सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी।”

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। रायगढ़ से कैमरा पर्सन के साथ दीपक यादव की रिपोर्ट।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button