Advertisement Carousel
Blog

पुलिस की पहल: होटल, लॉज और फार्महाउस संचालकों को ‘समाधान ऐप’ की दी जानकारी

Advertisements

बिलासपुर पुलिस की पहल: होटल, लॉज और फार्महाउस संचालकों को ‘समाधान ऐप’ की दी जानकारी
बिलासपुर। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बिलासपुर पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। डीआईजी एवं एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देशन में होटल, लॉज और फार्महाउस संचालकों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें करीब 110 संचालकों को ‘समाधान ऐप’ के उपयोग और उसके महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई।

Advertisements
Advertisements


बैठक में एडिशनल एसपी शहर पंकज पटेल, सीएसपी सिविल लाइन निमितेश परिहार एवं एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि समाधान ऐप के माध्यम से होटल या लॉज में ठहरने वाले प्रत्येक अतिथि की जानकारी सीधे और त्वरित रूप से पुलिस विभाग तक पहुंचाई जा सकेगी, जिससे संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी।


पुलिस अधिकारियों ने संचालकों को ऐप डाउनलोड करने, पंजीयन प्रक्रिया और अतिथियों की जानकारी अपलोड करने की पूरी प्रक्रिया समझाई। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि प्रत्येक आगंतुक का वैध पहचान पत्र सत्यापित कर समय पर उसकी जानकारी समाधान ऐप में दर्ज करना अनिवार्य होगा।
बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह पहल अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। पुलिस प्रशासन ने सभी होटल, लॉज, फार्महाउस एवं अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों से समाधान ऐप का नियमित उपयोग करने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button