Advertisement Carousel
Blog

फार्म हाउस में चल रहे जुए के फड़ पर छापा… 8 आरोपी गिरफ्तार… लाखों की नगदी और लग्जरी वाहन जब्त।

Advertisements


बिलासपुर पुलिस ने जुए के बड़े फड़ पर कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला कोनी थाना क्षेत्र का है, जहां ग्राम गतौरी स्थित वृंदावन ग्रीन फार्म हाउस में लंबे समय से जुआ खेलने की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर सीएसपी सिविल लाइन और एसडीओपी कोटा की संयुक्त टीम ने देर रात दबिश दी और फार्म हाउस के मालिक समेत सभी जुआरियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये नगद, मोबाइल और लग्जरी वाहन जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Advertisements
Advertisements



पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरी स्थित वृंदावन ग्रीन फार्म हाउस में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही सीएसपी सिविल लाइन और एसडीओपी कोटा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फार्म हाउस में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 8 लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपियों में फार्म हाउस संचालक मनीष शर्मा के साथ रोशन सिंह, मुन्ना गोयल, विकास सिंह, नीरज शर्मा, दीपक अग्रवाल, चंद्रकिशन अग्रवाल और मयंक सोनकर शामिल हैं। पुलिस ने मौके से 3 लाख 80 हजार रुपये नगद, 11 मोबाइल फोन और 5 चार पहिया वाहन जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 40 लाख रुपये बताई जा रही है।


पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और जुए के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस अधिकारी
“मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम गठित कर कार्रवाई की गई। मौके से 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। नगदी, मोबाइल और वाहन जब्त किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट एवं अन्य गैर जमानती धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।”

बिलासपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई… फार्म हाउस में चल रहे जुए के फड़ पर छापा… 8 आरोपी गिरफ्तार… लाखों की नगदी और लग्जरी वाहन जब्त।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button