Advertisement Carousel
Blog

महिला सुरक्षा पर आईजी सख्त, 60 दिन में केस निराकरण के निर्देश बिलासपुर रेंज की समीक्षा बैठक, एक माह में पुराने केस खत्म करने का लक्ष्य

Advertisements

महिला सुरक्षा और लंबित प्रकरणों के निराकरण पर आईजी की सख्त समीक्षा
बिलासपुर रेंज की साप्ताहिक बैठक में एक माह में पुराने केस शून्य करने का लक्ष्य
महिला अपराधों में 60 दिन के भीतर जांच पूरी करने के निर्देश
बिलासपुर। पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज श्री राम गोपाल गर्ग ने बुधवार को रेंज स्तरीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक लेकर महिला सुरक्षा, लंबित आपराधिक प्रकरणों के निराकरण एवं न्यायालयीन निर्देशों के पालन को लेकर सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस समीक्षा बैठक में बिलासपुर रेंज के सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक शामिल हुए।

Advertisements
Advertisements


बैठक में माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के पालन की विस्तृत समीक्षा की गई। आईजी श्री गर्ग ने कहा कि एक वर्ष से अधिक पुराने लंबित प्रकरणों का विशेष अभियान चलाकर शीघ्र निराकरण किया जाए। उन्होंने आगामी एक माह के भीतर पुराने लंबित प्रकरणों को शून्य करने का लक्ष्य निर्धारित किया।
समीक्षा बैठक में लूट, डकैती, धोखाधड़ी, अपहरण एवं दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराधों की प्रकरणवार समीक्षा कर शीघ्र चालान न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए गए। साथ ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाकर त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया।
महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए आईजी श्री गर्ग ने ITSSO (Investigation Tracking System for Sexual Offence) के तहत महिला संबंधी अपराधों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि 60 दिनों से अधिक समय से लंबित मामलों का तत्काल निराकरण किया जाए तथा जो प्रकरण अभी समय-सीमा के भीतर हैं, उनमें निरंतर साक्ष्य संकलन कर तय अवधि में जांच पूर्ण की जाए।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह, एसएसपी मुंगेली श्री भोजराम पटेल, पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी, पुलिस अधीक्षक जीपीएम श्री मनोज खिलारी, पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल ठाकुर, पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा सुश्री निवेदिता पॉल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सारंगढ़ श्रीमती निमीषा पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में आईजी श्री राम गोपाल गर्ग ने सभी अधिकारियों को दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button