Advertisement Carousel
Blog

बिल्हा पुलिस को बड़ी सफलता, सूने मकानों में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार रेकी कर सूने घरों में चोरी करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थेचोरी के घरेलू सामान सहित आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार का मशरूका बरामद

Advertisements

सूने मकानों में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
बिल्हा पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी का घरेलू सामान बरामद
रेकी कर वारदात को देता था अंजाम, एक आरोपी न्यायिक रिमांड पर
बिलासपुर। बिल्हा पुलिस ने सूने मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गए घरेलू सामान बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से टीवी, फ्रिज, कूलर, गैस सिलेंडर सहित अन्य घरेलू सामान एवं नगदी रकम बरामद की है। जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 40 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना बिल्हा में अपराध क्रमांक 251/2026 धारा 331(4), 305(ए), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर चोरी एवं नकबजनी मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा श्री डी.आर. टंडन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग ने पुलिस टीम गठित कर संदिग्धों पर निगरानी शुरू की। इसी दौरान 12 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिलने पर संदेही रजत यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

Advertisements
Advertisements


पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी आशीष यादव के साथ मिलकर 8 मई 2026 को पत्थरखान क्षेत्र के एक सूने मकान में चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि रेकी कर सूने मकानों को निशाना बनाया जाता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गए टीवी, फ्रिज, कूलर, गैस सिलेंडर, अन्य घरेलू सामान एवं 5 हजार रुपये नगद बरामद किए।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान रजत यादव पिता मुन्ना यादव उम्र 26 वर्ष निवासी पत्थरखानभाठा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि मामले में फरार अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्रधान आरक्षक संतोष यादव, आरक्षक अर्जुन जांगड़े एवं आरक्षक संतोष मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button