Advertisement Carousel
Blog

सूने मकान में लाखों के जेवरात चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

ललिता बरेठ कि रिपोर्ट

Advertisements

रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता
सूने मकान में लाखों के जेवरात चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़। जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगातार कार्रवाई करते हुए चक्रधरनगर पुलिस ने सूने मकान में चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मकान का ताला तोड़कर घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात चोरी किए थे। पुलिस ने चोरी का माल, नगदी रकम, दो स्कूटी और घटना में प्रयुक्त औजार बरामद किए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विनोबा नगर निवासी संतोष कुमार देवांगन ने थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 8 मई को वह अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कमरे की खिड़की तथा अलमारी तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 70 हजार रुपए बताई गई थी।

Advertisements


मामले में थाना चक्रधरनगर पुलिस ने अपराध क्रमांक 224/2026 के तहत धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना, तकनीकी इनपुट और संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पुलिस ने रोशन सिंह, शिवा सोनी और धरमदास महंत उर्फ प्रेम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोना-चांदी जैसा धातु, गलाए हुए चांदी के टुकड़े, नगदी रकम, टूटा हुआ ताला, टीवीएस एनटॉर्क स्कूटी, एक्टिवा वाहन क्रमांक CG 13 BL 4874 तथा धातु गलाने में प्रयुक्त सामग्री बरामद की है।
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने चोरी के जेवरों को गलाकर उनकी पहचान मिटाने की कोशिश की थी। वहीं कुछ सामान केलो नदी में फेंककर साक्ष्य नष्ट करने का प्रयास भी किया गया। मामले में संगठित अपराध और साक्ष्य विलोपित करने के पर्याप्त प्रमाण मिलने पर पुलिस ने धारा 112, 3(5) और 238 बीएनएस भी जोड़ी है।


गिरफ्तार आरोपियों में रोशन सिंह और शिवा सोनी निवासी विजयपुर थाना चक्रधरनगर तथा धरमदास महंत उर्फ प्रेम निवासी पंजरीप्लांट थाना चक्रधरनगर शामिल हैं। तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में की गई। इस कार्रवाई में निरीक्षक राकेश मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक आशिक रात्रे एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ पुलिस तकनीकी जांच, मुखबिर तंत्र और त्वरित कार्रवाई के जरिए लगातार बड़े खुलासे कर रही है तथा आम नागरिकों की सुरक्षा और उनकी संपत्ति की रक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button