Advertisement Carousel
Add
Blog

पंजाब से छत्तीसगढ़ में हो रही हेरोइन तस्करी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पंजाब से छत्तीसगढ़ में हो रही हेरोइन तस्करी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। जिले में अवैध नशे के कारोबार पर लगातार कार्रवाई करते हुए तोरवा पुलिस ने अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पंजाब से छत्तीसगढ़ में हेरोइन सप्लाई करने वाले दो तस्करों समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 98 ग्राम हेरोइन, कार, स्कूटी, मोबाइल फोन और नकदी जब्त की है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि पंजाब से हेरोइन लाकर बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ के कई जिलों में सप्लाई की जा रही है।
12 मई 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पास एक अल्टो कार क्रमांक CG 22 AB 5247 में कुछ लोग हेरोइन बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही निरीक्षक नीलेश पांडेय और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।


तलाशी के दौरान कार में बैठे पांच संदिग्धों से पूछताछ की गई, जो संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। कार में रखे बैग की तलाशी लेने पर एक बोतल में प्रतिबंधित नशीला पदार्थ हेरोइन बरामद हुआ। आरोपियों के पास किसी प्रकार का वैध दस्तावेज नहीं मिला।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम जितेंद्र सिंह रंधावा और जगदीप सिंह निवासी अमृतसर पंजाब बताया, जिन्होंने हेरोइन को छत्तीसगढ़ में बिक्री के लिए लाना स्वीकार किया। वहीं खरीदार के रूप में मुंगेली निवासी शेख अल्ताफ उर्फ लल्ला, अमित कुमार डाहिरे और अवि पाठक की पहचान हुई।


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 97.63 ग्राम हेरोइन, घटना में प्रयुक्त अल्टो कार, स्कूटी, पांच एंड्रॉइड मोबाइल फोन तथा 57 हजार 800 रुपए नकद जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 5 लाख 38 हजार रुपए आंकी गई है।
सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21बी, 22बी एवं 29 के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक नीलेश पांडेय, उपनिरीक्षक कमलनारायण शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक देवेंद्र तिवारी सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button