Advertisement Carousel
Blog

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई मवेशी चोरी और अवैध तस्करी में चार आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग अभिरक्षा

Advertisements

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई
मवेशी चोरी और अवैध तस्करी में चार आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग अभिरक्षा
दुर्ग। जिले में अवैध पशु तस्करी और मवेशी चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अण्डा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम चिरपोटी क्षेत्र से भैंस चोरी कर टाटा एस वाहन में परिवहन करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो भैंस और घटना में प्रयुक्त वाहन जब्त किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 मई 2026 को ग्रामीणों ने सूचना दी कि सिरसिदा खार रेलवे बोगदा पुलिया के पास से भैंस और पड़िया को टाटा एस वाहन क्रमांक CG 04 JC 2612 में भरकर ले जाया जा रहा है। ग्रामीणों ने वाहन को बोरीगारका के पास रोककर पूछताछ की, जहां वाहन चालक और उसके साथियों ने मवेशियों को ग्राम चिरपोटी से ले जाना स्वीकार किया।

Advertisements
Advertisements


सूचना मिलते ही थाना अण्डा पुलिस ने अपराध क्रमांक 51/2026 के तहत धारा 303(2) एवं 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान आरोपी अवतार सिंह उर्फ बाउ और भूपेन्द्र कुमार महार उर्फ छोटू से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मवेशी चोरी करना स्वीकार किया।
पुलिस ने मामले में अवतार सिंह उर्फ बाउ (40 वर्ष) निवासी कुरूद, भूपेन्द्र कुमार महार उर्फ छोटू (28 वर्ष) निवासी उतई, खेमचंद उर्फ खेमू साहू (23 वर्ष) तथा ऐवेन्द्र साहू उर्फ गोलू (20 वर्ष) निवासी ग्राम चिरपोटी को गिरफ्तार किया है। वहीं एक विधि विरुद्ध बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया। सभी आरोपियों को न्यायालय एवं किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी मवेशियों की चोरी कर अवैध रूप से परिवहन कर आर्थिक लाभ कमाने की फिराक में थे। मामले में दो भैंस और टाटा एस वाहन जब्त किया गया है।
पूरी कार्रवाई सउनि सुन्दर लाल नेताम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई, जिसमें सउनि राजेश साहू सहित अन्य पुलिस जवानों की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मवेशी चोरी अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें, ताकि अपराधियों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई की जा सके।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button