Advertisement Carousel
Blog

तारबाहर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी से धारदार चाकू जब्त

Advertisements

डीपूपारा तालाब के पास चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा युवक गिरफ्तार
तारबाहर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी से धारदार चाकू जब्त
बिलासपुर। शहर में असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए बिलासपुर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना तारबाहर पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार चाकू जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में पुलिस टीम पेट्रोलिंग पर निकली थी।

Advertisements
Advertisements


इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि डीपूपारा तालाब के किनारे एक युवक हाथ में चाकू लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी अनिकेश साहू (24 वर्ष) निवासी डीपूपारा, थाना तारबाहर को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 153/2026 के तहत धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनंत, प्रधान आरक्षक जय सिंह ध्रुवे, आरक्षक राजेश श्रीवास एवं नुरूल कादिर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button