Advertisement Carousel
Blog

बिलासपुर पुलिस का बड़ा अभियान, 513 असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई

Advertisements

बिलासपुर पुलिस का बड़ा अभियान, 513 असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई
चाकूबाजों और शांति भंग करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, कई आरोपी जेल भेजे गए
बिलासपुर। जिले में बढ़ती चाकूबाजी और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए बिलासपुर पुलिस लगातार सख्त अभियान चला रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अप्रैल 2026 से 12 मई 2026 तक जिलेभर में कुल 513 व्यक्तियों एवं प्रकरणों पर वैधानिक और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमने, लोगों में भय का माहौल बनाने और शांति भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान आर्म्स एक्ट, धारा 151, 107/116 सहित अन्य प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
थाना सरकंडा क्षेत्र में सबसे अधिक कार्रवाई करते हुए धारा 151 के 55, धारा 107/116 के 130 तथा आर्म्स एक्ट के 15 प्रकरण दर्ज किए गए। वहीं थाना सिविल लाइन में धारा 151 के 55, धारा 107/116 के 76, आर्म्स एक्ट के 11, धारा 128 के 09 और धारा 129 के 08 मामलों में कार्रवाई हुई।


थाना कोतवाली में धारा 151 के 21, धारा 107/116 के 93 और आर्म्स एक्ट के 02 प्रकरण दर्ज किए गए। थाना तोरवा में धारा 151 के 11, आर्म्स एक्ट के 03 और चाकूबाजी के 02 मामले सामने आए। इसके अलावा चकरभाठा, सिरगिट्टी और कोनी थाना क्षेत्रों में भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों को चेतावनी देते हुए कहा है कि सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button