Advertisement Carousel
Blog

महुआ और देशी शराब बेचने की तैयारी, पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा आरोपी अवैध शराब कारोबार पर डभरा पुलिस सख्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर68 वर्षीय आरोपी के कब्जे से महुआ और प्लेन शराब बरामदमुखबिर की सूचना पर कार्रवाई, 9.320 लीटर शराब जब्त

Advertisements

डभरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
9.3 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
सक्ती। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना डभरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9.320 लीटर अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक प्रफुल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी डभरा सुमित गुप्ता के निर्देशन में क्षेत्र में अवैध जुआ एवं शराब कारोबार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश पटेल के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई।
दिनांक 10 मई 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जवाली निवासी महेश राम महिलांगे अपने नवनिर्मित मकान के पास भारी मात्रा में महुआ एवं देशी शराब बिक्री के लिए रखे हुए है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ग्राम तुलसीडीह चौक के आगे आरोपी के घर पहुंची और दबिश दी।

Advertisements
Advertisements


पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम महेश राम महिलांगे पिता परशराम महिलांगे उम्र 68 वर्ष निवासी जवाली थाना डभरा जिला सक्ती बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 4.320 लीटर देशी प्लेन शराब एवं 5 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा 9.320 लीटर एवं कुल कीमत 2420 रुपये बताई गई है।
पुलिस द्वारा वैध दस्तावेज एवं लाइसेंस प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दिए जाने पर आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने शराब को जब्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 155/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल सक्ती भेज दिया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश पटेल, सहायक उप निरीक्षक शंकर लाल साहू, आरक्षक राजेश धीरहे, रोहित सिदार, रंजीत जांगड़े, एकेश्वर चंदा एवं मिरिश साहू का विशेष योगदान रहा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button