Advertisement Carousel
Blog

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए ASI मिश्रा निलंबित SP प्रफुल्ल कुमार ठाकुर की बड़ी कार्रवाई, ACB ने 20 हजार रुपये लेते किया गिरफ्तार

Advertisements

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए ASI मिश्रा निलंबित
SP प्रफुल्ल कुमार ठाकुर की बड़ी कार्रवाई, ACB ने 20 हजार रुपये लेते किया गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements


सक्ती। थाना चंद्रपुर में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (ASI) एस.एन. मिश्रा को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले में विभागीय कार्रवाई करते हुए उन्हें रक्षित केंद्र सक्ती संबद्ध किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना चंद्रपुर में शिवप्रसाद बरेठ के विरुद्ध श्रीमती सरस्वती जायसवाल द्वारा मारपीट एवं गाली-गलौज की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस मामले में अपराध क्रमांक 47/26 के तहत धारा 296, 351(3), 115(2) एवं 191(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। मामले की जांच ASI एस.एन. मिश्रा द्वारा की जा रही थी।
आरोप है कि प्रकरण में कड़ी कार्रवाई से बचाने के एवज में ASI मिश्रा ने शिकायतकर्ता शिवप्रसाद बरेठ से 40 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। इसकी शिकायत पीड़ित द्वारा एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर में की गई।
शिकायत के सत्यापन के बाद ACB टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए थाना चंद्रपुर में पदस्थ ASI एस.एन. मिश्रा को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
मामला सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने इसे पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने वाला गंभीर कृत्य मानते हुए ASI एस.एन. मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। विभागीय आदेश के तहत उन्हें रक्षित केंद्र सक्ती संबद्ध किया गया है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button