Advertisement Carousel
Blog

बंगाल, असम और पांडिचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने जताया आभार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता का भाजपा पर बढ़ा विश्वास – टिकेश्वर गबेल

Advertisements

बंगाल, असम और पांडिचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने जताया आभार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता का भाजपा पर बढ़ा विश्वास – टिकेश्वर गबेल

Advertisements

सक्ती। भारतीय जनता पार्टी सक्ती जिला अध्यक्ष नरेंद्र मोदी टिकेश्वर सिंह गबेल ने पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह जीत देश की जनता के अटूट विश्वास, मजबूत नेतृत्व और पार्टी कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है।
जिलाध्यक्ष श्री गबेल ने कहा कि भारतीय ज

Advertisements

नता पार्टी लगातार जनकल्याण, विकास और सुशासन के मुद्दों को लेकर कार्य कर रही है, जिसका सकारात्मक प्रभाव पूरे देश में देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और जनता का विश्वास भाजपा के प्रति लगातार मजबूत हो रहा है।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत और समर्पण ने इस विजय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भाजपा की नीतियों एवं संगठन की मजबूती के कारण जनता ने एक बार फिर पार्टी पर भरोसा जताया है।
श्री गबेल ने विश्वास व्यक्त किया कि पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडिचेरी में मिली यह ऐतिहासिक सफलता भारतीय जनता पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएगी तथा आने वाले समय में भी पार्टी को जनता का भरपूर समर्थन मिलता रहेगा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button