Advertisement Carousel
Blog

सुशासन तिहार 2026 के तहत जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, 779 आवेदन प्राप्त

Advertisements

सुशासन तिहार 2026 के तहत जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, 779 आवेदन प्राप्त
जांजगीर-चांपा,

Advertisements
Advertisements


मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को नगर पालिका जांजगीर-नैला एवं जनपद पंचायत पामगढ़ के ग्राम पंचायत सेमरिया में शिविर आयोजित किए गए।


नगर पालिका जांजगीर-नैला के गौशाला स्कूल परिसर में वार्ड क्रमांक 1 से 10 तक तथा सेमरिया क्लस्टर के अंतर्गत 20 ग्राम पंचायतों के नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं मांगें प्रस्तुत कीं। शिविर में कुल 779 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें नगर पालिका क्षेत्र से 71 (41 मांग, 30 शिकायत) तथा ग्राम पंचायत सेमरिया से 708 (700 मांग, 8 शिकायत) आवेदन शामिल हैं।
शिविर के दौरान कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को जाल, आइस बॉक्स, किसान किताब, नैनो यूरिया, आवास योजना की चाबी, लखपति दीदी प्रमाण पत्र, स्वामित्व कार्ड, बी-1, नक्शा-खसरा सहित अन्य सामग्री, चेक एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवासों की चाबी भी लाभार्थियों को सौंपी गई।


शिविर में नागरिकों द्वारा नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन जैसे राजस्व प्रकरणों के साथ-साथ आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, श्रम कार्ड, महतारी वंदन योजना सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व संसदीय सचिव श्री अम्बेश जांगड़े ने कहा कि यह अभियान 10 जून तक सतत रूप से जारी रहेगा और इसका उद्देश्य आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर लाभ लेने की अपील की।


कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि शिविरों के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पारदर्शी एवं सुगम तरीके से पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने किसानों से एग्रीस्टेक में पंजीयन कराने का आग्रह करते हुए संबंधित विभागों को बीज, खाद, किसान क्रेडिट कार्ड एवं उद्यानिकी योजनाओं की जानकारी देने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर आवेदनों के शीघ्र निराकरण के निर्देश भी दिए।
कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर श्री आर.के. तंबोली सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
6 मई को चांपा एवं तिलई में लगेगा शिविर
सुशासन तिहार 2026 के तहत 6 मई को नगर पालिका चांपा के वार्ड क्रमांक 1 स्थित रूद्रेश्वरशरण सिंह सामुदायिक भवन एवं जनपद पंचायत अकलतरा के ग्राम पंचायत तिलई स्थित शासकीय हाई स्कूल में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button