Advertisement Carousel
Blog

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं आमजन की समस्याएं, 88 आवेदन प्राप्त

Advertisements

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं आमजन की समस्याएं, 88 आवेदन प्राप्त
जांजगीर-चांपा,
जिले में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। कलेक्टोरेट परिसर में आयोजित इस जनदर्शन में जिलेभर से आए लोगों ने अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

Advertisements
Advertisements


कलेक्टर श्री महोबे ने जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाया जाए।
जनदर्शन के दौरान कुल 88 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कई मामलों पर कलेक्टर ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से दूरभाष के माध्यम से चर्चा कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में नगर पंचायत पामगढ़ निवासी श्रीमती लक्ष्मी अनंत ने एपीएल राशन कार्ड निरस्त कर अंत्योदय कार्ड बनाने, ग्राम बारगांव निवासी श्री हाकेश्वर प्रसाद ने शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने, ग्राम देवरघटा निवासी लक्ष्मी केंवट ने मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल की बैटरी उपलब्ध कराने तथा नगर पालिका अकलतरा निवासी मोहम्मद रईस ने आरटीई के तहत प्रवेश दिलाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए।
इसके अतिरिक्त अन्य आवेदकों द्वारा भी विभिन्न विषयों पर अपनी समस्याएं एवं मांगें प्रस्तुत की गईं, जिनके निराकरण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button